-->
Loading...
🚨WelCome to Raigarh College Notification🚨
Christmas 2020: क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

Christmas 2020: क्यों मनाया जाता है क्रिसमस, जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

●हैप्पी क्रिसमस●

खासतौर पर बच्चों के मन में क्रिसमस के त्योहार के लिए उमंग होती है, क्योंकि वह यह मानते हैं कि क्रिसमस की रात सांता आएंगे और उनकी सभी विशेज पूरी करेंगे।


हर साल की तरह इस साल भी क्रिसमस 25 दिसंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस त्योहार का विशेष महत्व ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए होता है, लेकिन आजकल इस त्योहार का प्रचार-प्रसार इतना अधिक हो गया है कि लगभग सभी धर्मों के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। खासतौर पर बच्चों के मन में क्रिसमस के त्योहार के लिए उमंग होती है, क्योंकि वह यह मानते हैं कि क्रिसमस की रात सांता आएंगे और उनकी सभी विशेज पूरी करेंगे।


●क्रिसमस का महत्व (Christmas Importance)

क्रिसमस का महत्व ईसाइयों के लिए बहुत अधिक होता है। प्रभु यीशु (Lord Jesus) के जन्म के मौके पर क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। भारतीयों के लिए भी यह त्योहार अन्य त्योहारों से कम नहीं रहा है। यही कारण है कि भारतीय तरीके से गोवा से लेकर गुड़गांव तक और इंफाल से लेकर अहमदाबाद तक आज क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।


●क्रिसमस का इतिहास (Christmas History)

प्राचीन कथा के अनुसार ईसाई धर्म की स्थापना करने वाले यीशु का जन्म क्रिसमस के दिन हुआ था। इसलिए पूरी दुनिया में इस दिन को क्रिसमस-डे कहकर सेलेब्रेट किया जाता है। यीशु ने मरीयम के यहां जन्म लिया। बताया जाता है कि मरीयम को एक सपना आया था, जिसमें एक भविष्यवाणी हुई कि उन्हें प्रभु के पुत्र यीशु को जन्म देना हैं।

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article